Har Dharm ki kitab ke paigambar ka ek jaisa rasta

 श्री राम, श्री कृष्ण, पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब, गुरु नानक देव जी, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर, ईसा मसीह (जीसस), जरथुस्त्र, मूसा (मोसेस), लाओ त्से, और कन्फ्यूशियस — इन सभी 11 धर्मों के मुख्य गुरुओं और उनकी पवित्र 📖 किताबों पर आज के बाद कोई भी व्यक्ति उंगली 🚫 न उठा सके, न ही इनकी आड़ में कोई नफरत ⚡ फैलाई जा सके।

🌍 आज 🌐 दुनिया इतनी आगे बढ़ चुकी है कि हम एक ही ✈️ हवाई जहाज में कंधे से कंधा मिलाकर सफर कर लेते हैं, 🚆 एक ही ट्रेन और 🚌 बस में साथ यात्रा करते हैं, 🏨 एक ही होटल में बैठकर साथ खाना खाते हैं और रुकते हैं, और किसी भी बीमारी के समय एक ही 🏥 अस्पताल में इलाज करवाते हैं। जैसे हर जगह हर इंसान की सुरक्षा और न्याय के लिए एक जैसा 👮‍♂️ पुलिस स्टेशन और ⚖️ कोर्ट होता है, और जैसे आज 🔬 विज्ञान की ताकत से साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए आधुनिक और सख्त 💻 डिजिटल कानून बनाए जा रहे हैं, तो फिर 🌍 दुनिया भर में धर्म के नाम पर हो रही हिंसा ❌ को रोकने के लिए एक साझा कानून क्यों नहीं हो सकता?

📖 जब आज हम हर क्षेत्र में 🔬 विज्ञान और तकनीक के साथ इतने एडवांस हो चुके हैं, तो क्यों न सभी 11 धर्मों की प्रामाणिक 📖 किताबों और इन महान महात्माओं के मूल सिद्धांतों के आधार पर एक 💻 डिजिटल और वैश्विक कानून ⚖️ बनाया जाए? यदि कोई भी व्यक्ति इन सम्मानित हस्तियों या किसी भी धर्म के खिलाफ झूठ ❌ बोलकर, आधा-अधूरा सच दिखाकर नफरत ⚡ फैलाता है, चाहे वह किसी भी धर्म के पैगंबर या महान गुरु हों जिन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, तो उन शरारती और नफरत फैलाने वाले लोगों के लिए एक सख्त ⚠️ और निश्चित सजा ⚖️ का प्रावधान होना चाहिए। इतिहास उठाकर देख लीजिए, इन महान पैगंबरों और गुरुओं ने कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की और न ही इंसानियत को बुरा कहा। वे हर किसी को अपनी मर्जी से जीने और आस्था रखने की पूरी आजादी देते थे।

🎓 इन सभी धर्मों के प्रचार, सही शिक्षा और समझ के लिए अलग से विशेष कॉलेज 🏫 और संस्थान होने चाहिए, और जो विद्वान इन धर्मग्रंथों की पूरी पढ़ाई करके इनकी सही डिग्री रखते हैं, उन्हीं को पुलिस स्टेशनों, संस्थानों और व्यवस्थाओं में मुख्य जिम्मेदारी व सम्मानजनक रोजगार 💼 दिया जाए। इससे वे पूरी तरह से समर्थ रहें और समाज में सही ज्ञान फैला सकें। आज भी हर इंसान को पूरी आजादी 🕊️ होनी चाहिए कि वह अपनी मर्जी से किसी भी धर्म और उसकी किताब को समझे, उसमें आ-जा सके—क्योंकि इतिहास गवाह है कि किसी पर कोई जबरदस्ती नहीं की गई, और किसी को परखने या सजा देने का अधिकार केवल ऊपर वाले का है।

⚔️ आज 🌍 दुनिया की सरहदों और गलियों में जो खून-खराबा 🩸 हो रहा है, जिसमें हमारे देश के 🪖 सैनिक, 🇮🇳 फौजी भाई और किसी भी धर्म के बेकसूर लोग लगातार मारे जा रहे हैं ⚰️—इस मारकाट ⚔️ और नफरत ⚡ को हमेशा के लिए खत्म करने का एकमात्र यही तरीका है, इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

❤️ अगर आप अपने-अपने धर्म गुरुओं से प्यार 💖 करते हैं, तो उनकी इज़्ज़त के लिए और आज जो उनकी बदनामी हो रही है उसे रोकने के लिए, 🏛️ सरकार से इस नए कानून को बनाने की अपील 📢 की जाए। मैंने तो शुरुआत कर दी है, आप भी 

करें।

Comments

Popular posts from this blog

God ka Insaaf duniya ki nafrat ke khilaf

Duniya ke sare Dharm ki kitab insanon ke liye ek rasta dikhane